Breaking News:

• रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार • ‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में कलेक्टर के निर्देश • पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश अध्यक्ष ने मिठाई के साथ खिलाई झालमुड़ी • कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार • मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले यह ऐतिहासिक और अभूतपूर्व दिन • रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की चक्रानुक्रम (रोटेशन) सूची! अभी मैदानी अमले को मिलना शुरू हुई नई पदस्थापना
राजधानी

Image Alt Text

हर उस मार्ग पर दौड़ रहे ई-रिक्शा, जहां कलेक्टर ने किया प्रतिबंधित

राजधानी

भोपाल कलेक्टर के कागजी आदेश, नागरिक मान रहे, न अधिकारियों को चिंता 

भोपाल। जिला सडक़ सुरक्षा समिति की बैठक में निर्णय के बाद भोपाल कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने राजधानी के जिन 12 मार्गों और चौराहों पर ई-रिक्शा संचालन को प्रतिबंधित किया था, कलेक्टर के आदेश को ठेंगा दिखाकर उन सभी मार्गों हर दिन सैकड़ों ई-रिक्शा सवारी बैठाकर दौड़ रहे हैं। हर दिन चैकिंग का दावा कर रहे परिवहन और यातायात पुलिस के अधिकारी भी कलेक्टर के प्रतिबंधात्मक आदेश की चिंता नहीं कर रहे हैं।

25.5 किमी मार्ग पर प्रतिबंधित थे ई-रिक्शे 

27 जून 2025 को हुई जिला सडक़ सुरक्षा समिति की बैठक में जिन 12 व्यस्ततम मार्गों पर ई-रिक्शा प्रतिबंधित किया था। उनकी कुल करीब 25.5 किमी लम्बी सडक़ों पर ई-रिक्शा नहीं चलने थे। लेकिन प्रतिबंधित एक भी मार्ग ऐसा नहीं है, जिन पर सवारियां बैठाकर ई-रिक्शा नहीं दौड़ रहे हैं। 

दुर्घटनाओं का कारण बन रहे ई-रिक्शा 

राजधानी में व्यस्ततम मार्गों पर संचालित ई-रिक्शा सडक़ दुर्घटनाओं का कारण बन रही हैं। बिना आवाज वाले ई-रिक्शा को उनके चालक भी अनियमित ढंग से चलाते हैं। सडक़ किनारे खड़ी सवारी देखकर दूसरे वाहनों की चिंता किए बिना कहीं भी रिक्शा मोड़ देते हैं। सडक़ और चौराहों पर सवारी भरने के फेर में जाम भी लगाते हैं। ई-रिक्शा पर प्रतिबंधात्मक आदेश का पालन नहीं होने के संबंध में कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह से फोन पर प्रतिक्रिया चाही, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।  

इन मार्गों पर प्रतिबंधित हैं ई-रिक्शा संचालन  

वीआईपी रोड, लिंक रोड नंबर एक एवं दो, होशंगाबाद रोड, डीबी मॉल चौराहा, बिटन मार्केट क्षेत्र, 10 नंबर चौराहा, प्रभात चौराहा, वंदे मातरम चौराहे से नेशनल अस्पताल तक, सेंट्रल पॉइंट से रोशनपुरा तक, काटजू अस्पताल से रंग महल तक।  

असुरक्षित ई-रिक्शा ढो रहे स्कूली बच्चे 

ई-रिक्शा को असुरक्षित मानते हुए भोपाल कलेक्टर ने 18 जुलाई को आदेश जारी कर जिले में ई-रिक्शा से स्कूली छात्र-छात्राओं के परिवहन पर भी प्रतिबंध लगाया था। ई-रिक्शा चालकों ने आदेश जारी होने के दिनांक से अब तक एक भी दिन कलेक्टर के आदेश की चिंता नहीं की। शुरूआती एक सप्ताह तक पुलिस ने सख्ती से कार्रवाई का प्रचार जरूर किया, लेकिन कार्रवाई अब तक नहीं हुई। 

‘क्षेत्रीय परिवहन विभाग में मैदानी स्टाफ के नाम पर सिर्फ एक इंस्पेक्टर और तीन सिपाही हैं, इसलिए हर स्थान पर कार्रवाई नहीं हो पाती है। फिर भी आपने ध्यान में लाया है। इस पर कार्रवाई की जाएगी।’

जितेन्द्र शर्मा

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, भोपाल

‘शहर में नियम विरुद्ध संचालित वाहनों पर कार्रवाई लगातार जारी है। इस्तिमा के चलते कुछ व्यस्तता रही, आगे भी कार्रवाई की जाएगी। इस तरह ई-रिक्शा पर भी कार्रवाई होगी। ’

जितेन्द्र सिंह पवार

उप पुलिस आयुक्त, (यातायात)भोपाल