Breaking News:
राजधानी
दिल्ली धमाके के बाद मप्र में अलर्ट पर रही पुलिस
राजधानी
-प्रमुख बाजारों, बस-रेलवे स्टेशनों, एयरपोर्ट पर बढ़ी चैकिंग, संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी
भोपाल। सोमवार शाम को दिल्ली में बम धमाके के बाद मप्र पुलिस सहित सभी एजेंसियां अलर्ट पर रहीं। रात भर पुलिस ने बस, रेलवे स्टेशनों पर जांच अभियान चलाया। साथ ही राजमार्गों एवं अन्य प्रमुख मार्गों पर चेकिंग की। मंगलवार को भी पुलिस मुख्यालय के अलर्ट के बाद सभी जिलों में पुलिस ने सभी सार्वजनिक स्थल, धार्मिक एवं शैक्षणिक स्थलों की निगरानी बढ़ाई।
मप्र पुलिस के साथ राज्य के भीतर तैनात सुरक्षा एजेंसियों ने भी सक्रियता बढ़ा दी है। मंगलवार दोपहर पुलिस मुख्यालय में अहम बैठक हुई। जिसमें सुरक्षा संबंधी विषय पर चर्चा हुई। सभी मैदानी अधिकारियों को खुफिया टीम को सक्रिय करने को कहा गया है। केंद्रीय एजेंसियों से मिले इनपुट के आधार पर मप्र पुलिस ने कुछ जिलों में गहन सर्चिंग भी की। बताया गया कि संदिग्धों की गिनरानी बढ़ा दी गई है। केंद्रीय एजेंसियों ने अभी ब्लास्ट के संबंध में कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की है, लेकिन मप्र समेत अन्य राज्यों को अलर्ट पर रहने को कहा है।
घटना से पहले मप्र से पकड़े थे दो संदिग्ध
पिछले दो महीने के भीतर दिल्ली पुलिस मप्र के दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर चुकी है। दिल्ली पुलिस ने 8 सितंबर को ब्यावरा (राजगढ़) से कामरान और 18 अक्टूबर 2025 को भोपाल के निशातपुरा से अदनान खान को गिरफ्तार किया था। दोनों युवक दिल्ली में धमाका करने की तैयारी में थे। इन्हें आईएसआईएस हेंडलर्स ने धार्मिक कट्टरपंथ के नाम पर युवाओं को भर्ती करने की जिम्मेदारी मिली थी। अदनान सीरिया में बैठे आईएसआईएस कमांडर के सीधे संपर्क में था और वहीं से उसे दिल्ली में धमाका करने का संदेश मिला।
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26