Breaking News:
राजनीति
संवैधानिक संस्थाओं को कठघरे में खड़ा करना कांग्रेस की पुरानी आदत
राजनीति
भाजपा के प्रतिनिधि मंडल ने चुनाव आयोग को ज्ञापन सौंपकर दिए एसआईआर संबंधी सुझाव
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधि मंडल ने सोमवार को मध्यप्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से भेंट कर निर्वाचक नामावली विशेष गहन पुननिरीक्षण (एसआईआर) को लेकर ज्ञापन सौंपा। प्रदेश सरकार के मंत्री राकेश सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने भारत निर्वाचन आयोग के नाम सौंपे ज्ञापन में एसआईआर से संबंधित सुझाव दिए। साथ ही सामग्री पहुंचने और तकनीकी दिक्कतों के संबंध में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने चर्चा की।
ज्ञापन के बाद मीडिया से चर्चा में मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि आयोग को एसआईआर प्रक्रिया से संबंधित कुछ सुझाव दिए हैं। उन्होंने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं को कठघरे में खड़ा करना कांग्रेस की पुरानी आदत है। एसआईआर को लेकर जनता में भ्रम फैलाने का कार्य कांग्रेस पार्टी और उसके नेता कर हरे हैं। कांग्रेस नेताओं के पास किसी भी सार्थक कार्य का विरोध करने के अलावा कोई कार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि मनगढंत आरोप लगाकर कांग्रेस नेता सुर्खियों में बने रहना चाहते हैं। कांग्रेस पार्टी और उसके नेता किसी न किसी बात पर झूठे, तथ्यहीन और मिथ्या आरोप लगाते रहे हैं। पहले भी ईवीएम को लेकर आरोप लगाते रहे हैं। प्रतिनिधि मंडल में विधायक भगवानदास सबनानी, विधायक रामेश्वर शर्मा, प्रदेश मंत्री व सह संयोजक रजनीश अग्रवाल, प्रदीप त्रिपाठी एवं एस.एस. उप्पल शामिल रहे।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26