Breaking News:
राजनीति
भाजपा प्रदेशभर में मनाएगी बिरसा मुंडा जयंती
राजनीति
-24 जिलों की 47 विधानसभाओं से गुजरेगी जनजातीय गौरव यात्रा
भोपाल। भगवान बिरसा मुंडा के 150वें जन्मदिवस को देशभर में जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जाएगा। आगामी 15 नवम्बर को प्रदेशभर में कई कार्यक्रम होंगे। मप्र के 24 जिलों की सभी 47 जनजातीय बाहुल्य विधानसभाओं से जनजातीय गौरव यात्रा निकाली जाएगी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और प्रदेश के जनजातीय कार्यमंत्री विजय शाह ने शुक्रवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में मीडिया से चर्चा करते हुए कार्यक्रमों की जानकारी साझा की।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री खण्डेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस पूरे देश में मनाया जाएगा। इस अवसर पर मप्र में भी कई कार्यक्रम होंगे। मध्यप्रदेश सरकार, भाजपा कार्यकर्ता तथा समाज जन उत्साहपूर्वक इस समारोह को मनाएंगे। मंत्री विजय शाह ने कहा कि जनजातीय गौरव यात्राओं के समापन समारोह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी भी जुड़ेंगे। इस अवसर पर होने वाले कार्यक्रमों में जनजातीय प्रतिभाओं का सम्मान भी किया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल, अजजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज टेकाम उपस्थित रहे।
11 नवंबर से निकलेंगी जनजातीय गौरव यात्राएं
प्रदेश अध्यक्ष श्री खण्डेलवाल ने बताया कि मप्र में भगवान बिरसा मुंडा के 150 वें जन्मदिवस के अवसर पर 11 नवंबर से प्रदेश के 24 जिलों की 47 जनजातीय बहुल विधानसभाओं से जनजातीय गौरव यात्राएं निकलेंगी। ये यात्राएं हरदा, अनूपपुर, डिंडोरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, रतलाम, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, बैतूल, कटनी, बुरहानपुर, खंडवा, जबलपुर, उमरिया और देवास जिलों में लगातार 4 दिनों तक चलेंगी। इस दौरान जनजातीय स्वाभिमान सम्मेलन, विशिष्ठ जनजातीय व्यक्तियों का सम्मान, कॉलेजों एवं विश्वविद्यालयों में कार्यक्रम, जनजातीय स्मारकों, देवस्थानों की साफ सफाई, संरक्षण एवं दीपोत्सव किया जाएगा। यात्राओं के दौरान चौपालों का आयोजन होगा और यात्राओं का रात्रि विश्राम गांवों में होगा। यात्राओं का समापन 15 नवंबर को जबलपुर और अलीराजपुर में होगा।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26