खेल

Image Alt Text

विश्व विजया भारत की बेटी, जीता विश्व कप

खेल

नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया है! टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराकर पहली बार महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया है। इस जीत के साथ ही देशभर में जश्न का माहौल है।

नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका के सामने 299 रनों का लक्ष्य रखा था। जवाब में दक्षिण अफ्रीकी टीम 246 रनों पर ऑलआउट हो गई।

ये खिलाड़ी बनी मैच की हीरो 

- शैफाली वर्मा और दीप्ति शर्मा का शानदार प्रदर्शन: शैफाली ने 78 गेंदों पर 87 रन बनाए, जबकि दीप्ति ने 58 गेंदों पर 58 रन बनाए और 5 विकेट लिए।

- स्मृति मंधाना का महत्वपूर्ण योगदान- स्मृति ने 45 रन बनाए और महिला वर्ल्ड कप में मिताली राज का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

- ऋचा घोष की तेज तर्रार पारी- ऋचा घोष ने 24 गेंदों पर 34 रन बनाए और भारत को 298 रन तक पहुंचाया।के

- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी बधाई- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण है।

- गृह मंत्री अमित शाह ने कहा- गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि यह जीत भारतीय क्रिकेट के लिए एक नए युग की शुरुआत है।

- यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है।

विजेता को 4.48 मिलियन अमेरिकी डॉलर इनाम 

- विजेता टीम को 4.48 मिलियन अमेरिकील डॉलर यानी करीब 39.55 करोड़ रुपये की इनामी राशि मिली है।

- उपविजेता टीम को 2.24 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी करीब 19.77 करोड़ रुपये मिले हैं।

देशभर में मना जश्न 

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की इस जीत से देशभर में जश्न का माहौल है। लोगों ने सड़कों पर उतरकर और सोशल मीडिया पर बधाइयां देते हुए टीम की जीत का जश्न मनाया।