Breaking News:
राजधानी
चलित प्रयोगशाला से चार संस्थानों को दी क्लीनचिट
राजधानी
राजधानी में खाद्य विभाग की टीमों ने 10 दुकानों से लिए नमूने
भोपाल। खाद्य नियंत्रक के आदेश के बाद भोपाल कलेक्टर द्वारा जारी निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों ने सोमवार को राजधानी में 10 स्थानों से मिठाईयों सहित अन्य खाद्य सामग्री के नमूने एकत्रित किए। इस दौरान चार संस्थानों से लिए गए 15 नमूने चलित प्रयोगशाला की जांच में मानक पाए गए।
दीपावाली से पहले बाजार में नकली और मिलावटी खाद्य पदार्थों की आपूर्ति की आशंका के चलते खाद्य विभाग द्वारा शुरू किए गए सघन जांच अभियान के क्रम में भोपाल खाद्य विभाग की टीम ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज श्रीवास्तव के नेतृत्व में रायसेन रोड स्थित ओमजय सेव नमकीन पर पहुंचकर बेसन और तेल के नमूने लिए, गौरव डेरी से दूध, दली, घी, मावा, क्वालिटी स्वीट्स हाउस से मिल्क केक, बादामवर्फी, मगज लड्डू, मावा वर्फी, और गोपाल दूध डेरी से दूध, दही,मावा, पनीर, घी के नमूने लेकर चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला के माध्यम से मौके पर ही जांच की गई। सभी खाद्य पदार्थ मानक पाए गए।
इन स्थानों से भी लिए नमूने
इंद्रपुरी स्थित बजरंग स्वीट्स से नमकीन मठरी, बेसन लड्डू, मिल्क पेड़ा, मिल्क केक, एमपी नगर स्थित मनोहर फूड्स से मिल्क केक, मिलन स्वीट्स से मलाई बर्फी, बेसन लड्डू, मावा पेड़ा एवं नमकीन सेव तथा अशोका गार्डन स्थित पंजाब डेयरी से मावा, राजस्थान मिष्ठान भण्डार, अरविंद विहार, बागमुगलिया से समोसा और पेड़ा, परमार डेयरी 11 नंबर मार्केट से पनीर एवं अमीरा नमकीन हाउस अरेरा कॉलोनी से नमकीन के नमूने संकलित किए।
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की...
05-05-26
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26