Breaking News:
राजधानी
सालों से घिरे फुटपाथों कब हटेगा अतिक्रमण
राजधानी
निगम का मदाखलत दस्ता चीन्ह-चीन्ह कर उठा रहा ठेले-गुमटियां
भोपाल। नगर निगम भोपाल का अतिक्रमण विरोधी दस्ता हर दिन शहर की सडक़ों, सार्वजनिक स्थलों और फुटपाथों से हर दिन ठेले-गुमटियां सहित अन्य सामान जब्त कर रहा है। लेकिन शहर में दो सैकड़ा से अधिक ऐसे स्थान हैं, जहां कई वर्षों से फुटपाथ पर जमा अतिक्रमण स्थायी नजर आने लगा है। हर दिन सडक़ पर सामने से गुजरता नगर निगम का मदाखलत दस्ता इन अतिक्रमणों की ओर देखता तक नहीं है, जबकि चिन्हित इक्का-दुक्का खड़े ठेले-गुमटियों को उठाकर कार्रवाई की औपचारिकता पूरी कर रहा है।
नेता-अधिकारियों के संरक्षण में फुटपाथी कारोबार
भोपाल महानगर की प्रमुख सडक़ों के फुटपाथों पर अवैध कब्जा कर स्थायी गुमटी और ठेले सजाने वालों को नगर निगम यूं ही नहीं छोड़ देता है। फुटपाथी कारोबार से अवैध वसूली के के लिए शहर के कई नेता-अधिकारियों का इन्हें संरक्षण रहा है। निगम के अतिक्रमण विरोधी दस्ते को भी अक्सर इन फुटपाथियों कभी धमकाते तो कभी एकांत में चर्चा करते देखा जा सकता है।
इन प्रमुख स्थानों पर स्थायी अतिक्रमण
राजधानी में रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के सामने के फुटपाथ से हटाई गईं गुमटियां स्थान बदलकर भाजपा कार्यालय के सामने तक फिर से जम गई हैं। इसके अलावा एमपी नगर, बोर्ड ऑफिस, बिट्टन मार्केट, बांसखेड़ी, प्रदूषण नियंत्रण मंडल परिसर के बाहर का फुटपाथ, 1100 क्वार्टर, जेपी अस्पताल, व्हीआईपी रोड़ नंबर एक, दो, तीन, माता मंदिर, प्रभात चौराहा, न्यू मार्केट, रंगमहल, सहित पुराने शहर के लगभग सभी फुटपाथ अतिक्रमण से घिरे पड़े हैं। कई ठेले और गुमटियां वर्षों से फुटपाथ और सडक़ पर एक ही स्थान पर खड़े हो रहे हैं। लेकिन अतिक्रमण रोधी दस्ता न तो चालान करता है और न ही इनकी जब्ती करता है।
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26