Breaking News:
राजनीति
पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर मुख्यमंत्री, भाजपा अध्यक्ष सहित नेताओं ने किया नमन
राजनीति
प्रतिमा पर माल्यार्पण किया पौधरोपण
भोपाल। जनसंघ के संस्थापक सदस्य व एकात्म मानववाद के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर लालघाटी स्थित उनकी प्रतिमा पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, विधायक हेमंत खण्डेलवाल और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा सहितपार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर कन्या पूजन एवं पौधारोपण किया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि स्वदेशी का बीज आत्मनिर्भर का वृक्ष बनेगा। जीएसटी रिफॉर्म से स्वदेशी बाजार को ताकत मिलेगी। हमारी पार्टी ने ‘सेवा पखवाड़ा’ के साथ आज पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती से लेकर महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर तक स्वदेशी सप्ताह चलाएगा, जो हमें प्रेरणा देगा। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय एक ऐसे व्यक्तित्व थे, जिन्होंने हमारी विचारधारा को एक दिशा दी। इससे पहले श्री खण्डेलवाल एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने ‘सेवा पखवाड़ा’ के तहत शास्त्री नगर, वार्ड नंबर 32 में मनोकामनेश्वर हनुमान मंदिर में दर्शन कर मंदिर परिसर में साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। भदभदा सेतु ज्यूडीशियल अकादमी के पास उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के साथ पौधारोपण किया। इसके बाद भाजपा प्रदेश कार्यालय में पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।
दीनदयाल जी का मूल मंत्र स्वावलंबन, स्वदेशी और आत्मनिर्भर भारत: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय ने अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक का सुख की कामना करते हुए एकात्मवाद का जो दर्शन दिया था, उसका मूल मंत्र भी स्वावलंबन, स्वदेशी, आत्मनिर्भर और गांवों में हमारी बनी हुई व्यवस्थाएं है। स्वदेशी के कारण हमारा देश हर बार दुनिया के सामने खड़ा हो जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार भी गरीब से गरीब व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने का प्रयास कर स्वदेशी के मूल मंत्र के साथ आगे बढ़ रही है। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय जी एक ऐसे व्यक्तित्व थे, जिन्होंने हमारी विचारधारा को एक दिशा दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीब कल्याण के लिए आज जो कार्य कर रहे हैं उसमें पं. दीनदयाल उपाध्याय का व्यक्तित्व नजर आता है। इस अवसर पर सांसद आलोक शर्मा, विधायक भगवानदास सबनानी, विधायक रामेश्वर शर्मा, महापौर श्रीमती मालती राय, जिला प्रभारी महेन्द्र यादव, जिला अध्यक्ष रविन्द्र यति सहित जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की...
05-05-26
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26