देश

Image Alt Text

देश

डॉ. रविंद्र कान्हेरे विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के अध्यक्ष निर्वाचित 

भोपाल। प्रख्यात शिक्षाविद् एवं राष्ट्रवादी विचारक डॉ. रविन्द्र कान्हेरे विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। मूल रूप से भोपाल निवासी, डॉ. कान्हेरे वर्तमान में मध्य प्रदेश शासन के उ‘च शिक्षा विभाग की प्रवेश एवं शुल्क नियामक समिति के अध्यक्ष हैं। डॉ. कान्हेरे भोज मुक्त विश्वविद्यालय, भोपाल के कुलपति रह चुके हैं, जहां उन्होंने उ‘च शिक्षा की गुणवत्ता और पहुंच को नया आयाम दिया। साथ ही उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय, नई दिल्ली में कुलपति के रूप में भी उल्लेखनीय भूमिका निभाई है। डॉ. कान्हेरे इस नए महत्वपूर्ण पद पर अगले तीन साल तक जिम्मेदारी निभाएंगेे।