Breaking News:
मध्यप्रदेश
मप्र में आज हर बूथ पर मनेगी पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती
मध्यप्रदेश
- प्रदेश कार्यालय में संगोष्ठी, प्रदेश अध्यक्ष और संगठन महामंत्री करेंगे संबोधित
भोपाल। भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य एवं एकात्म मानववाद के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती 25 सिंतबर को प्रदेश के सभी बूथों पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि व प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाई जाएगी।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा भाजपा प्रदेश कार्यालय में गुरूवार को प्रात: 10:30 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संगोष्ठी को संबोधित करेंगे।
गुरूवार को प्रदेश के सभी बूथों पर दीनदयाल जी को चित्र पर पुष्पांजलि व प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। इसके साथ ही हर बूथ पर वृहद स्तर पर पौधरोपण कार्यक्रम होंगे। 25 सितंबर को प्रात: 8 बजे मध्यप्रदेश में एक साथ, एक दिन, एक समय स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा, जिसमें पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे। जिलों में आयोजित संगोष्ठियों में प्रदेश शासन के मंत्री, प्रदेश पदाधिकारी, सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
अपराध
अवैध शराब से भरे ट्रक ने थाना प्रभारी को कुचला
02-11-26
राजधानी
30 नवम्बर को ही सेवानिवृत्त होंगे डीजीजी मकवाणा
28-10-26
अपराध
45 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े जल संसाधन विभाग के लेखाधिकारी और बाबू
28-10-26
मध्यप्रदेश
सोम डिस्टिलरीज को सर्वोच्च न्यायालय से राहत, शराब लायसेंस को रिन्यू करने मप्र उच्च न्यायालय...
27-10-26
मध्यप्रदेश
20 दिन बाद वापस लौटी महिला, चिडिय़ाघर से पति को छोड़ प्रेमी के साथ मोटर...
27-10-26