राजधानी

Image Alt Text

विधानसभा के उप सचिव और पांच कर्मचारी सेवानिवृत्त, दी विदायी

राजधानी

भोपाल। मध्यप्रदेश विधान सभा सचिवालय में उप सचिव रमेश महाजन, मार्शल श्रीमती शर्मिला महाजन, सहायक ग्रेड-1 दुष्यंत कुमार शर्मा, भृत्य राधेश्याम राय, महेश कुमार वर्मा एवं श्रीमती ऊषा गौर को सोमवार को विधान सभा भवन स्थित सभागार में सेवानिवृत्ति पर सम्मान पूर्वक विदाई दी गई। प्रमुख सचिव एपी सिंह ने सेवानिवृत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शाल-श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके दीर्घायु जीवन एवं उज्जवल भविष्य की कामना की। उल्लेखनीय है कि विधान सभा सचिवालय में वर्ष 2024 एवं वर्ष 2025 में शासकीय सेवा से सेवानिवृत्ति उपरांत लोक सेवकों का एक साथ विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधान सभा के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।