Breaking News:

• रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार • ‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में कलेक्टर के निर्देश • पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश अध्यक्ष ने मिठाई के साथ खिलाई झालमुड़ी • कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार • मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले यह ऐतिहासिक और अभूतपूर्व दिन • रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की चक्रानुक्रम (रोटेशन) सूची! अभी मैदानी अमले को मिलना शुरू हुई नई पदस्थापना
विशेष

Image Alt Text

परेशान छात्र बोले दो साल से भटक रहे हैं, मंत्री बोले तुरंत कराएंगे पंजीयन

विशेष


राज्यमंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने किया फार्मेसी कौंसिल कार्यालय का औचक निरीक्षण  


भोपाल। मध्यप्रदेश फार्मेसी कौंसिल में बी.फार्मा और डी. फार्मा के पंजीयन के लिए भटक रहे छात्रों के बीच शुक्रवार को मप्र के लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल पहुंचे। उन्होंने छात्रों से उनकी परेशानी जानी, उनसे आवेदन एवं लंबित प्रकरणों का विवरण लिया। काउंसिल के अध्यक्ष, रजिस्ट्रार और कर्मचारियों से पंजीयन की पूरी प्रक्रिया को समझा। पंजीयन में देरी का कारण भी जाना। इसके बाद छात्रों को आश्वस्त किया कि जल्द ही उनके पंजीयन कराए जाएंगे और भविष्य में भी पंजीयन कार्य के लिए समय-सीमा निर्धारित की जाएगी।

छात्र बोले दो साल से लगा रहे काउंसिल के चक्कर 

मंत्री श्री पटेल सुबह ठीक 11.20 बजे फार्मेसी काउंसिल कार्यालय पहुंचे। उस समय कार्यालय पर करीब दो दर्जन छात्र खड़े मिले। मंत्री श्री पटेल ने एक-एक कर सभी से परेशानी पूछी तो छात्रों ने बताया कि वे दो साल से पंजीयन के लिए भटक रहे हैं। मंत्री ने सभी से उनके प्रकरण क्रमांक और आवेदन लेकर अधिकारियों को दिए और शीघ्र पंजीयन के निर्देश भी दिए। 


रजिस्ट्रार और बाबुओं के कम्प्युटर पर समझी प्रक्रिया 

मंत्री श्री पटेल ने सबसे पहले रजिस्ट्रार श्रीमती माया अवस्थी से मौखिक रूप में पंजीयन की प्रक्रिया को समझा। इसके बाद कर्मचारियों ने आवेदन से लेकर पंजीयन तक की प्रक्रिया को जाना। स्लॉट बुकिंग से लेकर रजिस्ट्रेशन तक कहां किस तरह की परेशानी आती है, विलंब कहां और क्यों होता है। यह सब उन्होंने बाबुओं के कम्प्युटर पर बैठकर देखा और समझा। 


अध्यक्ष बोले रजिस्ट्रार नहीं बैठतीं किससे कराऊं काम 

मंत्री के कार्यालय पहुंचने की सूचना मिलते ही फार्मेसी काउंसिल के अध्यक्ष संजय कुमार जैन भी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने मंत्री श्री पटेल को पंजीयनों में देरी का कारण रजिस्ट्रार को बताया। श्री जैन ने कहा कि यहां स्थायी रजिस्ट्रार की नियुक्ति नहीं है। प्रभारी रजिस्ट्रार कार्यालय में नहीं बैठतीं, वे किससे काम कराएं। पंजीयनों में देरी और छात्रों के भटकने का सबसे बड़ा करण भी यही है। 


पहली बार कार्यालय बैठीं रजिस्ट्रार 

मंत्री श्री पटेल के कार्यालयपहुंचने की सूचना पहले से मिल जाने के कारण रजिस्ट्रार माया अवस्थी यहां चार्ज लेने के बाद पहली बार काउंसिल के कार्यालय पहुंची। हालांकि उन्होंने मंत्री से कहा कि उनके पास चार अलग-अलग चार्ज होने के कारण वे काउंसिल में नहीं बैठ पाती हैं। 


निर्धारित कराएंगे पंजीयन की समय-सीमा : पटेल 

निरीक्षण के बाद मीडिया से चर्चा में मंत्री श्री पटेल ने कहा काउंसिल के संबंध में प्रकाशित समाचार पर संज्ञान लेकर कि सिस्टम को पूरी तरह ऑनलाइन ओर पारदर्शी बनाया जाएगा। हर काम समय-सीमा में हो, निर्धारित समय सीमा में आवेदक को फार्मेसी काउंसिल का पंजीयन प्रमाण पत्र मिल जाए, इस तरह की व्यवस्था कराएंगे। उन्होंने कहा कि यहां जो कमियां हैं, उन्हें भी सुधारा जाएगा और कोशिश होगी कि मैनुअल तरीके से काम कम से कम हो, और काम जल्दी हो। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो वे मुख्यमंत्री से चर्चा कर काउंसिल में स्थायी रजिस्ट्रार की व्यवस्था भी कराएंगे।