Breaking News:

• रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार • ‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में कलेक्टर के निर्देश • पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश अध्यक्ष ने मिठाई के साथ खिलाई झालमुड़ी • कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार • मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले यह ऐतिहासिक और अभूतपूर्व दिन • रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की चक्रानुक्रम (रोटेशन) सूची! अभी मैदानी अमले को मिलना शुरू हुई नई पदस्थापना
मध्यप्रदेश

Image Alt Text

मंदिरों में आकर्षक श्रृंगार के लिए सरकार देगी 15 पुरस्कार

मध्यप्रदेश


मुख्यमंत्री निवास पर हुआ भव्य श्रीकृष्ण जन्मोत्सव समोराह 

- तीन पुरस्कार 1.50 लाख के, एक लाख रुपए के पांच और 51 हजार के सात पुरस्कार

- राधा-कृष्ण की वेशभूषा में हुए शामिल हुए एक हजार से अधिक बाल-गोपाल
भोपाल। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में भव्य श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर्व, हलधर महोत्सव और लीलाधर प्रकटोत्सव समारोह आयोजित किए गए। आकर्षक साज-सज्जा के बीच राधा-कृष्ण की बेशभूषा में एक हजार से अधिक बाल-गोपाल मुख्यमंत्री निवास पर पहुंचे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घोषणा करते हुए कहा कि मंदिरों में आकर्षक साज-सज्जा एवं श्रृंगार के लिए सरकार द्वारा 1.50 लाख रुपए के तीन पुरस्कार, एक लाख रुपए के पांच पुरस्कार एवं 51 हजार रुपए के सात पुरस्कार, कुल 15 पुरस्कार दिए जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व, हलधर महोत्सव एवं लीलाधर प्रकटोत्सव के अंतर्गत संस्कृति विभाग मध्यप्रदेश के 162 स्थानों पर प्रमुख मंदिरों में हुए भक्तिपरक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसके अलावा प्रदेश के 3 हजार से अधिक श्रीकृष्ण मंदिरों में आकर्षक साज-सज्जा एवं श्रृंगार भी जन्माष्टमी के अवसर पर किया गया है। इनमें स्थानीय सांसद, मंत्री और विधायक, अन्य जनप्रतिनिधि आमजन के साथ पूरे हर्षोल्लास के साथ जन्माष्टमी पर्व मना रहे हैं।
जहां-जहां पड़े श्रीकृष्ण के चरण, वह स्थान वंदनीय
मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां-जहां भगवान श्रीकृष्ण के चरण पड़े हैं, वह हमारे लिए वंदनीय हैं। हमारी सरकार श्रीकृष्ण की चिरस्मृतियों से जुड़े सभी स्थानों एवं लीलास्थलों को तीर्थ के रूप में विकसित कर रही है। राम वनगमन पथ की तरह हम श्रीकृष्ण पाथेय के विकास के लिए काम कर रहे हैं। समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जन्माष्टमी के भव्य समारोह में इस्कॉन मंदिर के पुजारी के मंत्रोच्चार के बीच बालगोपाल कृष्ण स्वरूप का जलाभिषेक, पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस्कॉन इंटरनेशनल संस्था की ओर से कार्यक्रम में शामिल हुए धर्मप्रेमियों को भगवान श्रीकृष्ण (लड्डू गोपाल) की प्रतिमा, कृष्ण साहित्य एवं प्रसादी का वितरण किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान श्रीकृष्ण एवं राधारानी की लीलाओं पर आधारित मधुर गीत संगीत की प्रस्तुतियों का आनंद लिया एवं किशन कन्हैया के स्वरूप में कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों को गोद में लेकर आनंदपूर्वक दुलार भी किया। मुख्यमंत्री ने सबके साथ समूहचित्र भी खिंचवाए।
कार्यक्रम में ये जनप्रतिनिधि रहे उपस्थित
कार्यक्रम में राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर, नरेन्द्र शिवाजी पटेल, सांसद आलोक शर्मा और वीडी शर्मा, विधायक रामेश्वर शर्मा और भगवान दास सबनानी, महापौर श्रीमती मालती राय, नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, मुख्य सचिव अनुराग जैन, पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना सहित अन्य अधिकारी, मुख्यमंत्री के संस्कृति सलाहकार श्रीराम तिवारी, पूर्व राज्यसभा सांसद रघुनंदन शर्मा, संगठन के पूर्व पदाधिकारी माखन सिंह, भाजपा के प्रांत संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, जिलाध्यक्ष रविन्द्र यति सहित अन्य