Breaking News:

• रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार • ‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में कलेक्टर के निर्देश • पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश अध्यक्ष ने मिठाई के साथ खिलाई झालमुड़ी • कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार • मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले यह ऐतिहासिक और अभूतपूर्व दिन • रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की चक्रानुक्रम (रोटेशन) सूची! अभी मैदानी अमले को मिलना शुरू हुई नई पदस्थापना
मध्यप्रदेश

Image Alt Text

गांव-गांव में महिलाएं तैयार करेंगी अगले साल रोपण के पौधे

मध्यप्रदेश

-जनअभियान परिषद की 05 दिवसीय नवांकुर सखी-हिरयाली यात्रा आज से
-मुख्यमंत्री की उपस्थिति में हुआ यात्रा के पोस्टर का विमोचन
-1,56,500 नवांकुर सखियां बगिया में विकसित करेंगी 17,21,500 पौधे

भोपाल। हरियाली बढ़ाने प्रदेश की ग्रामीण महिलाएं भी अपनी भूमिका सुनिश्चित करने जा रही है।  अगले साल रोपण के लिये यह 17 लाख से अधिक  औषधीय और फलदार पौधे विकसित करेंगी। स्वैच्छिकता के आधार पर पर्यावरण संरक्षण कार्य में करीब डेढ़ लाख नवांकुर सखियां यह कार्य जनअभियान परिषद की पहल पर करेंगी।
        परिषद के उपाध्यक्ष मोहन नागर ने बताया कि इसके मद्देनजर प्रदेश में 5 दिवसीय नवांकुर सखी-हिरयाली यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। आज गुरूवार हरियाली अमावस्या से सभी 313 ब्लाकों में इसका शुभारंभ होगा। प्रत्येक सेक्टर में 100 महिलाएं नवांकुंर सखी के रूप में पंजीकृत की गई हैं। ये नवांकुर सखियां 11 बीज रोपित एवं अंकुरित पौध रोपित थैलियों के माध्यम से अपने घर की बगिया में पौधे विकसित करेंगी। मप्र जन अभियान परिषद की इस नवाचारी पहल से प्रदेश के प्रत्येक विकासखंड में 5500 पौधे तैयार होंगे। 1 लाख 56 हजार 500 नवांकुर सखियों द्वारा संपूर्ण प्रदेश में 17 लाख 21 हजार 500 पौधे तैयार होंगे।
एक पेंड मां के नाम पर होगा रोपण
कार्यपालक निदेशक डॉ. बकुल लाड़ के मुताबिक विकसित पौधों को रोपण लायक होने की स्थिति में एक पेड़ मॉ के नाम अभियान में शासकीय या निजी भूमि में परिवार महत्व के अवसरों पर रोपित किया जायेगा। ये पौधे एक पेड़ मॉ के नाम अभियान में आगामी वर्षों में रोपित किये जाएंगे।  


मुख्यमंत्री ने किया विमोचित किया यात्रा का पोस्टर  
मुख्यमंत्री एवं मप्र जन अभियान परिषद के अध्यक्ष डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को समत्व भवन में आयोजित कार्यक्रम में यात्रा को पोस्टर का विमोचन किया।
इस दौरान उन्होंने इस प्रदेश व्यापी अभियान में सम्मिलित नवांकुर सखियों को शुभकामनाएं देते हुए पर्यावरण संरक्षण में उनकी सतत और सक्रिय भागीदारी की अपेक्षा की है।  पोस्टर विमोचन समारोह में परिषद के उपाध्यक्ष मोहन नागर एवं कार्यपालक निदेशक डॉ. बकुल लाड़ सहित परिषद के अधिकारीगण उपस्थित थे।