Breaking News:

• बिना पेट्रोल के पैदल दौड़ी मंत्री जी की कार!............नेता का भाई पड़ा भारी, जल्द टीएसआई की विदायी • महेश सहित भाजपा के तीनों प्रत्याशी विजयी घोषित,रिटर्निंग अधिकारी ने सौपे निर्विरोध जीत के प्रमाण पत्र, मीनाक्षी की याचिका पर सर्वोच्च न्यायालय में सुनवाई आज • भाजपा में जीत का उत्सव, आयोग को कोश रहे कांग्रेसी, प्रदेश अध्यक्ष से मिले तीनों नव-निर्वाचित राज्यसभा प्रत्याशी, मिठाई खिलाकर दी बधाई • एसबीआई ऋण मुख्यालय के पूर्व एजीएम की 300 करोड़ की संपत्तियां जब्त, सीए और हवाला संचालकों से सांठगांठ कर काली कमाई को वैध करने का प्रयास, कागजी कंपनी भी बनाई • मंत्री करण सिंह वर्मा ने सुनी पार्टी कार्यकर्ताओं की समस्याएं
मध्यप्रदेश

Image Alt Text

मप्र में 27 नहीं, 28 को रहेगा ईद का अवकाश

मध्यप्रदेश

भोपाल। मप्र में कबरीद अर्थात ईद उल जुहा की सरकारी छुट्टी अब 27 की बजाय 28 मई को रहेगी। राज्य शासन ने सोमवार शाम को इसके आदेश जारी कर दिए। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार 27 मई को सभी सरकारी कार्यालय और बैंक खुले रहेंगे, लेकिन 28 मई को बंद रहेंगे। उल्लेखनीय है कि पहले बैंकों की भी 27 मई को ही छुट्टी थी। इसके चलते यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस मध्य प्रदेश ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मांग की थी कि बैंकों का हॉली-डे 28 मई को ही रखा जाए। संगठन के समन्वयक वीके शर्मा के अनुसार मुख्यमंत्री से आग्रह किया था कि ईद के अवसर पर बैंक एवं वित्तीय संस्थानों में नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट के अंतर्गत पूर्व में घोषित 27 मई के अवकाश को संशोधित कर 28 मई घोषित किया जाए। दिल्ली और गुजरात में भी सरकारों ने पूर्व घोषित अवकाश में संशोधन किया है और वहां अब 28 मई को ही अवकाश रहेगा। इसके चलते सेामवार को राज्य शासन ने यह आदेश जारी किए।