Breaking News:
विशेष
विधायक जी! आईपीएस वीरेन्द्र जैन से भी पूछ लो अपना इतिहास, वे अभी बैतूल एसपी हैं
विशेष
भोपाल। शिवपुरी जिले के करैरा में थार से राहगीरों को टक्कर मारकर घायल करने वाले कई अपराधिक मामलों में आरोपी रहे दिनेश लोधी के पिता मप्र की पिछोर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक प्रीतम लोधी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें वे एक मीडिया माइक के सामने आईपीएस अधिकारी एवं स्थानीय एसडीओपी आयुष जाखड़ को हडक़ाते नजर आ रहे हैं। एसडीओपी के लिए पिता के स्थान पर डैडी शब्द का उपयोग करते हुए चुनौतीपूर्ण एवं अभद्र भाषा का उपयोग कर रहे हैं साथ ही आरोपी बेटे को खुली छूट भी देते नजर आ रहे हैं। हुंकार भरते हुए प्रीतम लोधी ने इशारा किया है कि पिछोर से 2028 का चुनाव वे अपने बेटे दिनेश को लड़वाना चाहते हैं। वे एसडीओपी को अपना इतिहास जान लेने की सलाह भी दे रहे हैं। प्रीतम जी आपका इतिहास कौन नहीं जनता? इतिहास का एक पन्ना हमने भी पढ़ा नहीं, प्रत्यक्ष गढ़ते देखा है। ग्वालियर के मुरार सीएसपी का वह पुलिस लॉकप, जहां सलाखों के पीछे बिना कपड़ों के सिर्फ चड्ढी में खड़े, मीडिया के सामने गिड़गिड़ाते एक अपराधी का इतिहास बनते देखा है। हाँ अगर किसी आईपीएस से गवाही दिलानी है, तो नाम बता देता हँॅू ‘वीरेन्द्र जैन’ आपको अच्छे से याद होगा, क्योंकि यही वो अधिकारी हैं, जिन्होंने जलालपुर में छापा भी मारा था और आपके इतिहास का एक पूरा पन्ना लिखा था।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजनीति
भोपाल जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण वर्ग 15-17 मई को, पार्टी नेताओं ने देखा...
03-05-26
राजनीति
अर्थियां सजाकर मंत्री निवास को निकले, पुलिस ने रोका तो की धक्कामुक्की, जबलपुर की क्रूज...
03-05-26
राजधानी
पूर्व विधायक रेखा यादव अध्यक्ष, साधना सदस्य नियुक्त,6 साल बाद राज्य महिला आयोग में हुई...
03-05-26
राजधानी
किसी को खराब प्रदर्शन की सजा तो किसी को मिला उत्कृष्ट प्रदर्शन का इनाम, आधी...
03-05-26
Gossip गुगली
18 साल के राजनीतिक वनवास के बाद यदुवंशी की जै जै ....
03-05-26