Breaking News:

• रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार • ‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में कलेक्टर के निर्देश • पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश अध्यक्ष ने मिठाई के साथ खिलाई झालमुड़ी • कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार • मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले यह ऐतिहासिक और अभूतपूर्व दिन • रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की चक्रानुक्रम (रोटेशन) सूची! अभी मैदानी अमले को मिलना शुरू हुई नई पदस्थापना
मध्यप्रदेश

Image Alt Text

50 हितग्राहियों के केसीसी से किया 95.31 लाख का गबन

मध्यप्रदेश

फर्जीवाड़ा करने वाले बैंक प्रबंधक पर ईओडब्ल्यू ने दर्ज की एफआईआर

भोपाल। मुरैना में पंजाब नेशनल बैंक के शाखा प्रबंधक अजय कुमार भट्ट और बैंक कृषि अधिकारी कुनाल नाग के खिलाफ राज्य आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने जांच के बाद एफआईआर दर्ज कर ली है। दोनों पर कूटरचित और फर्जी दस्तावेज के आधार पर हितग्राहियों के केसीसी खातों से 95 लाख 31 हजार रुपए के गबन का आरोप है।

ईओडब्ल्यू की जांच में पता चला कि 6 जनवरी 2007 से 21 मार्च 2011 के बीच पंजाब नेशनल बैंक शाखा बागचीनी जिला मुरैना में पदस्थ शाखा प्रबंधक अजय कुमार भट्ट एवं बैंक कृषि अधिकारी कुनाल नाग एवं अन्य ने मिलकर बड़ा घोटाला किया था। आरोपियों ने 50 हितग्राहियों के केसीसी खातों में कूटरचित एवं फर्जी दस्तावेजों के आधार पर 95 लाख 31 हजार रुपए केसीसी ऋण दर्शाकर राशि का गबन कर लिया। इन 50 में से 45 हितग्राहियों का अस्तित्व ही नहीं हैं। हालांकि जांच में 5 हितग्राहियों का अस्तित्व में होना पाया है। जिनके द्वारा लोन लेने की बात से मना किया गया है। आरोप प्रथम दृष्टया प्रमाणित पाए जाने से आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।

इन धाराओं में दर्ज की गई एफआईआर

सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 420, 409, 467, 468, 120 बी, भादवि एवं भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 संशोधित अधिनियम 2018 की धारा 13 (1) क सहपठित धारा 13 (2) का अपराध पंजीबद्ध किया है। केस की जांच की जा रही है। इसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।