Breaking News:

• रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार • ‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में कलेक्टर के निर्देश • पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश अध्यक्ष ने मिठाई के साथ खिलाई झालमुड़ी • कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार • मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले यह ऐतिहासिक और अभूतपूर्व दिन • रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की चक्रानुक्रम (रोटेशन) सूची! अभी मैदानी अमले को मिलना शुरू हुई नई पदस्थापना
मध्यप्रदेश

Image Alt Text

स्व. सुश्री सुरभि को नम आंखों से अर्पित की श्रद्धांजलि, प्रदेशभर से बैतूल पहुंचे कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और भाजपा नेता-पदाधिकारी

मध्यप्रदेश

भोपाल/बैतूल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल की पुत्री, स्वर्गीय सुश्री सुरभि खण्डेलवाल की स्मृति में बुधवार को बैतूल स्थित न्यू बैतूल ग्राउंड, कोठी बाजार में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। हजारों की संख्या में उपस्थित जनसमूह ने नम आंखों से पुष्पांजलि अर्पित कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की एवं ईश्वर से शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दु:ख को सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

श्रद्धांजलि सभा में केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उइके, राज्य सरकार के मंत्री इंदर सिंह परमार, नारायण सिंह कुशवाहा, चैतन्य काश्यप, सुश्री निर्मला भूरिया, नरेंद्र शिवाजी पटेल, मप्र जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष मोहन नागर, विधायक भूपेंद्र सिंह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मध्य क्षेत्र सेवा प्रमुख ओमप्रकाश सिसोदिया, नर्मदापुरम विभाग प्रचारक नरेंद्र यादव, सांसद शिवमंगल सिंह तोमर, सुधीर गुप्ता, रोडमल नागर, अनिल फिरोजिया, महेंद्र सिंह सोलंकी, पूर्व संभागीय संगठन मंत्री जितेंद्र लिटोरिया, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं, समाजजन एवं परिजनों ने सुश्री सुरभि को श्रद्धासुमन अर्पित् कर आत्मशांति के लिए प्रार्थना की।