मध्यप्रदेश

Image Alt Text

बिना लेट फीस एमपीपीएससी-2026 के आवेदन, आज रात 12 बजे तक, सर्वर ठप होने से परेशान हैं अभ्यर्थी, आधी रात के बाद 3 हजार लेट फीस

मध्यप्रदेश

भोपाल। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) की राज्य सेवा परीक्षा 2026 के लिए आवेदन सोमवार, 9 फरवरी की रात 12 बजे तक बिना अर्थदण्ड के आवेदन किए जा सकेंगे। विगत दो दिन से सर्वर की समस्या होने से अभ्यर्थी परेशान हैं। कई अभ्यर्थी लगातार साइबर कैफे के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन फॉर्म सबमिट नहीं हो पा रहा। रात 12 बजे के बाद आवेदन करने पर 3 हजार रुपए की लेट फीस लगेगी। इस कारण मध्यम वर्गीय परिवारों के कई आवेदक छात्र परेशान हैं। 

अभ्यर्थियों का कहना है कि वेबसाइट खुल तो रही है, लेकिन फॉर्म सबमिट करते समय बार-बार एरर आ रहा है। खासकर फोटो, सिग्नेचर अपलोड और फीस भुगतान के दौरान सर्वर हैंक हो रहा है। कई उम्मीदवारों ने बताया कि वे दो दिन से प्रयास कर रहे हैं, लेकिन अब तक आवेदन पूरा नहीं हो सका है।