Breaking News:

• रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार • ‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में कलेक्टर के निर्देश • पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश अध्यक्ष ने मिठाई के साथ खिलाई झालमुड़ी • कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार • मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले यह ऐतिहासिक और अभूतपूर्व दिन • रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की चक्रानुक्रम (रोटेशन) सूची! अभी मैदानी अमले को मिलना शुरू हुई नई पदस्थापना
मध्यप्रदेश

Image Alt Text

20 फरवरी से 5-8 वीं के 24.90 लाख बच्चे देंगे बोर्ड परीक्षा,- राज्य शिक्षा केंद्र ने जारी किया परीक्षा दिशा- निर्देश

मध्यप्रदेश

भोपाल। मध्य प्रदेश में इस बार भी शिक्षण सत्र 2025-26 की कक्षा 5- 8 वीं की परीक्षाएं पूरी तरह बोर्ड पैटर्न पर होगी। इन परीक्षाओं में प्रदेश में 12,920 परीक्षा केंद्रों पर करीबन 24.90 लाख 25 लाख छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। इसमें शासकीय, निजी स्कूलों के साथ-साथ मदरसों के विद्यार्थी भी शामिल है।

राज्य शिक्षा केंद्र ने 28 फरवरी तक चलने वाली इस परीक्षा को लेकर सभी जिलों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। केंद्र के अधिकारियों के अनुसार परीक्षा केंद्रों पर विद्यार्थियों की संख्या के मुताबिक सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। बोर्ड ने एनसीईआरटी पाठ्यक्रम से पढऩे वाले 522 निजी स्कूलों के करीब 20,736 विद्यार्थियों के लिए भाषा विषय का अलग प्रश्न पत्र तैयार किया है। बाकी विषयों के प्रश्न पत्र राज्य की पाठ्यपुस्तकों पर आधारित होंगे।

ऑनलाइन पोर्टल से पूरी परीक्षा पर नजर

परीक्षा को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने एक खास आईटी पोर्टल तैयार किया है। इसी पोर्टल से छात्रों का सत्यापन, परीक्षा केंद्र तय करना, केंद्राध्यक्षों की नियुक्ति, रोल नंबर और प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे। उपस्थिति से लेकर मूल्यांकन और अंकसूची तक की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी।

परीक्षा से वंचित नहीं रहेगा कोई भी छात्र

राज्य शिक्षा केंद्र ने साफ किया है कि हर पात्र विद्यार्थी को परीक्षा देने का मौका मिलेगा। यदि कोई छात्र किसी कारण से परीक्षा से पहले पंजीकरण नहीं करा पाया है, तो भी उसे परीक्षा में बैठने दिया जाएगा। ऐसे छात्रों की जानकारी परीक्षा के बाद दर्ज की जाएगी। 

मध्यप्रदेश में कक्षा 5 और 8 वीं की परीक्षाएं बोर्ड पैटर्न पर होगी। परीक्षा की तैयारी करने के लिए सभी सरकारी, निजी स्कूलों और मदरसों को दिशा- निर्देश जारी कर दिए हैं। इस बार नकल रोकने के लिए सख्त इंतजाम किए जाएंगे।

- हरजिंदर सिंह, संचालक राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल।