Breaking News:

• रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार • ‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में कलेक्टर के निर्देश • पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश अध्यक्ष ने मिठाई के साथ खिलाई झालमुड़ी • कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार • मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले यह ऐतिहासिक और अभूतपूर्व दिन • रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की चक्रानुक्रम (रोटेशन) सूची! अभी मैदानी अमले को मिलना शुरू हुई नई पदस्थापना
मध्यप्रदेश

Image Alt Text

फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र देने वाले कार्यपालन यंत्री पर ईओडब्ल्यू ने की एफआईआर

मध्यप्रदेश

भोपाल। जिस शासकीय काम को निविदा के आधार पर किसी दूसरी फर्म ने काम किया, अन्य फर्म को लाभ पहुंचाने के लिए उस काम का अनुभव प्रमाण पत्र जारी करने वाले कार्यपालन यंत्री, अनुचित लाभ लेने वाली फर्म और उसके संचालक के विरुद्ध आर्थिक अपराध ब्यूरो (ब्यूरो) ने प्राथमिकी दर्ज की है। 

दमोह जिले में हुई इस गड़बड़ी की शिकायत ईओडब्ल्यू, सागर में सम्यक जैर और मनन अग्रवाल ने की थी। शिकायत में कहा गया था कि लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग खण्ड दमोह के तत्कालीन कार्यपालन यंत्री एम.के.उमरिया ने मेसर्स अमन इंटरप्राईजेज, पन्ना को फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र जारी किया गया है।जांच के बाद शिकायत सही पाए जाने पर ईओडब्ल्यू ने तत्कालीन कार्यपालन यंत्री एम.के.उमरिया, फर्म के प्रोपराईटर उमर ओमरे के विरुद्ध भादंवि की धारा 420 धोखाधड़ी, धारा 120 अपराधिक षड्यंत्र एवं धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में अपराध पंजीबद्ध किया है।   

फर्म और अधिकारी ने इस तरह की गड़बड़ी

दमोह जिले में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की निविदा क्र. 31/21-22 उमापति डिलर्स को प्राप्त हुई। फार्म द्वारा काम पूरा करने पर पूर्णता प्रमाण पत्र मेसर्स उमापति डिलर्स को जारी किया था। लेकिन बाद में कार्यपालन यंत्री एम.के.उमरिया ने वर्ष 2022 में निविदा प्राप्तकर्ता फर्म से अलग फर्म मेसर्स अमन इन्टरप्राईजेज को इस कार्य का अनुभव प्रमाण पत्र जारी कर दिया था।  

फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र से लिया टेंडर 

निविदा शर्तों के अनुसार फर्म या ठेकेदार को कार्यअनुभव संलग्न करना होता है। अमन इंटरप्राईजेज ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से कोई निविदा प्राप्त नहीं की और न ही अनुबंध किया था। लेकिन फर्म ने कार्यपालन यंत्री एम.के.उमरिया द्वारा जारी फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र का उपयोग पन्ना जिले में निविदा प्राप्त करने के लिए की। 

इनके विरुद्ध हुई एफआईआर 

एम.के.उमरिया, तत्कालीन कार्यपालन यंत्री, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, खण्ड दमोह, अमन ओमरे प्रोपराईटर मेसर्स अमन इंटर प्राईजेज पन्ना और मेसर्स अमन इंटरप्राईजेज, अजयगढ़ चौराहा, पन्ना।