Breaking News:
मध्यप्रदेश
विधानसभा का विशेष सत्र कल अध्यक्ष ने देखी तैयारियां, राज्यपाल करेंगे विधानसभा परिसर में प्रदर्शनी का शुभारंभ
मध्यप्रदेश
भोपाल। विकसित, आत्मनिर्भर और समृद्ध मध्यप्रदेश के विजन पर मध्यप्रदेश विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र 17 दिसम्बर को होगा। इस दौरान विधानसभा की सात दशक की यात्रा एवं मध्यप्रदेश सरकार के दो वर्ष के कार्यों पर केन्द्रित प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी, जिसका शुभारंभ मप्र के राज्यपाल मंगुभाई पटेल करेंगे।
उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश विधानसभा के 69 वीं वर्षगांठ पर विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर की पहल पर विधानसभा के इस एक दिवसीय विशेष सत्र का आयोजन किया गया है। विशेष सत्र की जानकारी देते हुए विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने बताया कि 17 दिसंबर का दिन मध्यप्रदेश विधानसभा के इतिहास में महत्वपूर्ण है। इसी दिन मध्यप्रदेश विधानसभा की प्रथम बैठक हुई थी। इस वर्ष इस अवसर पर विधानसभा में एक दिन के विशेष सत्र का आयोजन किया जा रहा है। श्री तोमर ने कहा कि इस सत्र में सभी सदस्य विकसित मध्यप्रदेश के विजन को धरातल पर उतारने के लिए क्या कदम उठाना चाहिए इस पर अपने विचार व्यक्त करेंगे। श्री तोमर ने कहा कि आज हमारा प्रदेश विकासशील राज्यों में गिना जाता है। हम सक्षम हैं, अनेक क्षेत्रों में प्रदेश ने नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। लेकिन आने वाले कल में हम विकसित मध्यप्रदेश के निर्माण का लक्ष्य रखते हैं। इसलिए हमारी पीढ़ी का यह दायित्व है कि इस दिशा में हम चिंतन भी करें और सटीक कदम भी उठाएं।
17 दिसम्बर 1956 को हुई थी पहली बैठक
राज्य पुर्नगठन आयोग की अनुशंसा पर 1 नवम्बर, 1956 को मध्यप्रदेश राज्य का गठन हुआ था । मध्यप्रदेश विधान सभा के प्रथम सत्र की अवधि 17 दिसम्बर, 1956 से 17 जनवरी, 1957 थी। सत्र की पहली बैठक 17 दिसंबर 1956 को आहूत हुई थी। तब से अब तक 16 विधानसभा गठित हो चुकी हैं। वर्तमान में 16 वीं विधानसभा कार्यरत है। प्रथम विधानसभा से अब तक विधानसभा के 19 अध्यक्ष आसंदी पर रहे हैं।
एक दिवसीय विशेष सत्र में मध्य प्रदेश को विकसित, आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने पर चर्चा होगी।
इस तरह रहेगा विधानसभा सत्र का कार्यक्रम
17 दिसंबर को सुबह 10 बजे राज्यपाल मंगु भाई पटेल विधानसभा परिसर में विधानसभा की 7 दशक की यात्रा पर चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, सरकार के मंत्री, विधायक, पूर्व विधायक एवं गणमान्य जन उपास्थित रहेंगे।
प्रदर्शनी में कुल 136 चित्र
विधानसभा के सात दशक एवं सरकार के दो वर्ष पर केन्द्रित ऐतिहासिक चित्र प्रदर्शनी में 136 चित्र लगाये गये है । इसमें कुछ दुर्लभ चित्र भी शामिल हैं। ये चित्र प्रथम विधानसभा से वर्तमान सोलहवीं विधानसभा के विभिन्न महत्वपूर्ण अवसरों के हैं। यह प्रदर्शनी विशेषकर विद्यार्थियों के साथ-साथ विशिष्ट जनों एवं आम नागारिकों के लिए भी खुली रहेगी। 18 से 25 दिसंबर के बीच विधानसभा में प्रवेश पत्र बनवा कर प्रदर्शनी देख सकेंगे। प्रवेश पत्र के लिए आधार कार्ड/विद्यालय/महाविद्यालय का परिचय पत्र भी लाना आवश्यक रहेगा। इस प्रदर्शनी के साथ मध्यप्रदेश सरकार के विकास कार्यों के भी छाया चित्र लगाए गए है, जिसमें प्रदेश सरकार के 2 वर्ष के कामकाज का लेखा-जोखा रखा गया है । यह ऐतिहासिक प्रदर्शनी मध्यप्रदेश के 5 हजार से अधिक जन प्रतिनिधियों के योगदान को भी याद कराती है।
अध्यक्ष ने देखी तैयारियां, प्रदर्शनी स्थल का किया निरीक्षण
विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने सोमवार को विशेष सत्र की तैयारियों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने छायाचित्रों की प्रर्दशनी स्थल को भी देखा।
इस दौरान श्री तोमर ने प्रमुख सचिव अरविंद शर्मा सहित सचिवालय के अन्रू अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए। अधिकारियों ने बताया कि सभी विधायकों को सत्र की सूचना भेज दी गई है। विधानसभा अध्यक्ष द्वारा तय एजेंडे पर सभी दलों के विधायक अपने विचार रखेंगे।
विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मंडलोई को अर्पित की पुष्पांजलि
भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. भगवंत राव मंडलोई की जयंती पर सोमवार को विधानसभा के सेंट्रल हॉल में उनके चित्र पर विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर विधायक भगवान दास सबनानी, प्रमुख सचिव अरविंद शर्मा सहित विधानसभा के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की...
05-05-26
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26