Breaking News:
मध्यप्रदेश
खंडवा-देवास के बीच बनेगा ओंकारेश्वर वन्यप्राणी अभयारण्य
मध्यप्रदेश
राजधानी के लाल परेड मैदान से मुख्यमंत्री ने की मप्र स्थापना दिवस समारोह की शुरूआत
भोपाल। मध्यप्रदेश के 70वें स्थापना दिवस समारोह का शुभारंंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को लाल परेड़ मैदान से किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने यहां अभ्युदय मध्यप्रदेश प्रदर्शनी का शुभारंभ कर अवलोकन किया। इसके बाद रविंद्र भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ‘विजन डॉक्यूमेंट 2047’ का विमोचन कर ई- सेवा नागरिक एप की शुरुआत की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान पीएमश्री पर्यटन सेवा योजना के तहत तीन एमओयू हस्ताक्षर किए गए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने खंडवा जिले के ओंकारेश्वर में ‘वन्यप्राणी अभयारण्य’ की स्वीकृति की घोषणा की। खंडवा और देवास जिले को मिलाकर ओंकारेश्वर अभ्यारण बनाया जाएगा ओंकारेश्वर अभ्यारण 611 वर्ग किलोमीटर का होगा। डूब क्षेत्र को अभ्यारण से बाहर रखा गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्दी ही असम से जंगली भैंसा और गेंडे भी मध्य प्रदेश ले जाएंगे।
70 साल की यात्रा में मप्र का सर्वांगीण विकास
मुख्यमंत्री ने कहा कि 70 वर्षों की यात्रा में मध्य प्रदेश ने विकास के कई चरण तय किए हैं और आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य ने सर्वांगीण विकास की दिशा में नई ऊर्जा के साथ कदम बढ़ाए हैं।उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा आगामी 2028 सिंहस्थ के लिए भी तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है। इस बार का सिंहस्थ देश का सर्वश्रेष्ठ और भव्य सिंहस्थ बनाने कि कोशिश की जा रही है। 30 किलोमीटर घाट में एक वक्त पर 24 घंटे के अंदर 5 करोड़ लोग एक साथ स्नान कर सके ऐसी योजना तैयार की जा रही हैं।
कभी बीमारियों का गढ़ था, आज विकास के आयाम गढ़ रहा मप्र: नायडू
केंद्रीय नागर विमानन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने कहा कि भौगोलिक रूप से ही नहीं, बल्कि परंपरा, प्रसिद्धि और पहचान हर दृष्टि से मध्यप्रदेश भारत के केंद्र में स्थित है। मैं मानता हूं कि विकसित भारत के इस विकसित प्रदेश की असली पहचान यहां के लोग हैं। आजादी के काल से लेकर अमृत काल तक मध्यप्रदेश के लोगों ने भारत के इतिहास में एक अहम भूमिका निभाई है। मध्य प्रदेश जो कभी बीमारियों का गढ़ माना जाता था, आज वह संस्कृति, पर्यटन और विकास के हर क्षेत्र में नए आयाम गढ़ रहा है। जितनी भी संभावनाएं भारत में उभर रही हैं, उन्हें एकीकृत कर प्रगति की ओर आगे बढऩे का कार्य मध्य प्रदेश की सरकार ने किया है। इस प्रयास पर हम सबको गर्व होना चाहिए।
सुखद परिणाम लाएंगे नए निवेश: मुख्य सचिव
मुख्य सचिव अनुराग जैन ने कहा कि, विजन डॉक्यूमेंट बनाने में चार लाख से अधिक लोगों की सहभागिता रही है। साल 2025 उद्योग और रोजगार वर्ष के रूप में घोषित है। साढ़े 8 लाख करोड़ से अधिक के प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो गया है। करीब 94 हजार उद्योगों ने वास्तविक उत्पादन चालू किया है। जिसमें 8 लाख से अधिक लोगों को रोजगार मिला है। नए निवेश सुखद परिणाम लाएंगे। ई-सेवा नागरिक एप की जानकारी देते हुए मुख्य सचिव ने कहा कि देश में यह पहली सेवा है। प्रदेश सरकार की 1700 से अधिक सेवाएं इस पोर्टल के माध्यम से मिल सकेंगी।
पीएमश्री पर्यटन हेलीकॉप्टर सेवा की शुरूआत
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने शनिवार दोपहर राजा भोज अंतर्राष्ट्रीय विमानतल से पीएमश्री पर्यटन हेलिकॉप्टर सेवा की शुरूआत की। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने हेलीकॉप्टरों को हरी झंडी दिखाकर गंतव्य के लिए रवाना किया।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की...
05-05-26
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26