मध्यप्रदेश

Image Alt Text

कैलाश मकवाना अगले एक साल तक बने रहेंगे पुलिस महानिदेशक

मध्यप्रदेश

-अब 1 दिसंबर 2026 में होंगे सेवानिवृत

भोपाल। प्रदेश के पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना अगले एक साल और इसी पद पर बने रहेंगे। सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के परिपालन में गृह विभाग द्वारा 31 अक्टूबर को जारी आदेश के अनुसार अब वे 1 दिसंबर 2025 की जगह एक साल बाद 1 दिसंबर 2026 को सेवानिवृत होंगे। सर्वोच्च न्यायालय द्वारा पुलिस महानिदेशक को लेकर जारी गाइडलाइन के तहत पुलिस प्रमुख का कार्यकाल न्यूनतम दो साल होना चाहिए। 

गृह विभाग के आदेश के अनुसार प्रदेश में 17 आईपीएस इस साल सेवानिवृत होना है। जिसमें कैलाश मकवाना का नाम 16वें स्थान पर है। आदेश में कहा गया है कि सर्वोच्च न्यायालय में दायर याचिका सिविल क्रमांक 310/ 1996 में दिए गए आदेश के आधार पर कैलाश मकवाना 1 दिसंबर 2024 से डीजीपी पदस्थ किए गए हैं। इसके आदेश 23 नवंबर 2024 को जारी किए गए थे। चूंकि सर्वोच्च न्यायालय की गाइडलाइन के अनुसार राज्यों में पुलिस प्रमुख का कार्यकाल 2 साल का होता है। इसलिए पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना अब 1 दिसंबर 2026 को 2 साल की डीजीपी सेवा अवधि पूरी करने के बाद ही सेवानिवृत होंगे। 

दो पूर्व महानिदेशकों को भी मिला लाभ 

सुधीर सक्सेना और विवेक जौहरी को भी सर्वोच्च न्यायालय की गाइडलाइन का लाभ मिला। दोनों 60 साल की आयु पूरा करने के बाद भी न्यूनतम 2 साल तक पुलिस महानिदेशक रहे।