Breaking News:

• रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार • ‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में कलेक्टर के निर्देश • पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश अध्यक्ष ने मिठाई के साथ खिलाई झालमुड़ी • कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार • मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले यह ऐतिहासिक और अभूतपूर्व दिन • रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की चक्रानुक्रम (रोटेशन) सूची! अभी मैदानी अमले को मिलना शुरू हुई नई पदस्थापना
मध्यप्रदेश

Image Alt Text

भाजपा कार्यकर्ता आज करेंगे डॉ. अम्बेडकर की प्रतिमाओं की सफाई, कल मनेगी जयंति

मध्यप्रदेश

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती को प्रदेश भर में उत्साहपूर्वक मनाएगी। डॉ. अंबेडकर की जयंती के एक दिन पूर्व 13 अप्रैल को उनकी प्रतिमाओं की सफाई कर संध्या के समय दीपोत्सव मनाया जाएगा और कार्यकर्ता 14 अप्रैल को उनकी  प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर मिष्ठान्न वितरण के साथ संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया जाएगा। 

इस दौरान भाजपा नेता और कार्यकर्ता आंगनबाड़ी केन्द्रों और अनुसूचित जाति बस्तियों के स्कूलों में परिसर की सफाई, पेयजल व अन्य सामुदायिक सुविधाओं का रखरखाव करेंगे। 15 से 25 अप्रैल के बीच समाज के विभिन्न वर्गों के समाज प्रमुखों के साथ जिला स्तरीय संगोष्ठी आयोजित कर कांग्रेस द्वारा किए गए बाबा साहब के अपमान व भाजपा द्वारा उन्हें दिए जा रहे सम्मान और जिस तरह से कांग्रेस ने संविधान से खिलवाड़ किया तथा भाजपा ने संविधान के प्रति जो सम्मान प्रदर्शित किया है, उस पर चर्चा की जाएगी।